कोटा असारवा एक्सप्रेस वाया उदयपुर को सप्ताह में दो बार संचालन की मंजूरी

कोटा अब बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर के रास्ते भी अहमदाबाद से जुड़ जाएगा

 | 
Indian Railways

उदयपुर 28 फ़रवरी 2023। कोटा से अहमदाबाद के सैटेलाइट स्टेशन असारवा तक वाया उदयपुर डूंगरपुर सप्ताह में दो बाद सीधी ट्रेन चलेगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन के माध्यम से कोटा अब बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर के रास्ते भी अहमदाबाद से जुड़ जाएगा। यह ट्रेन बूंदी, उदयपुर के रास्ते अहमदाबाद जाने वाली पहली ट्रेन भी होगी। कोटा और अहमदाबाद के बीच अभी 14 ट्रेन संचालित हैं। इनमें से कुछ दैनिक और कुछ साप्ताहिक हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्भवतया लोकसभा स्पीकर और कोटा के सांसद ओम बिरला 3 मार्च को शाम 6.45 बजे कोटा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ट्रेन से चित्तौड़ तक जाएंगे। गाड़ी संख्या 19822 कोटा से असारवा के बीच मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

कोटा से 6.45 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे असारवा पहुंचगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19821 असारवा से कोटा के बीच बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन में 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 4 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 7 स्लीपर, 2 साधारण तथा एक कोच दिव्यांग व गार्ड का होगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा और असारवा के बीच बूंदी, मांडलगढ़, पारसोली, बस्सी बेरीसाल, चंदेरिया, कपासन, फतेहनगर, मावली जं, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, जयसमंद रोड, डूंगरपुर, लसाड़िया, रायगढ़ रोड, हिम्मतनगर, नंदोल, दाहेगम और सरदारग्राम स्टेशन पर रूकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News