कोटा-असारवा वाया उदयपुर द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन 3 मार्च से

वाया बून्दी, चन्देरिया, मावली, उदयपुर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर होकर संचालित होगी

 | 
Indian Railways

उदयपुर 1 मार्च 2023 । रेलवे द्वारा कोटा-असारवा (अहमदाबाद)- कोटा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन दिनांक 03.03.23 से किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अशोक चौहान के अनुसार गाडी संख्या 19822, कोटा-असारवा (अहमदाबाद) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.03.23 से प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को कोटा से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.00 बजे असारवा पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 19821, असारवा (अहमदाबाद)-कोटा द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रत्येक शनिवार व बुधवार को असारवा से 09.00 बजे रवाना होकर 20.40 बजे कोटा पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में बून्दी, माण्डलगढ़, पारसोली, बस्सी बेरीसाल, चन्देरिया, कपासन, फतेहनगर, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर, जावर, जयसमन्द रोड, डूंगरपुर, लुसाडिया, रायगढ रोड, हिम्मतनगर, नांदोल दहेगाम व सरदारग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News