RSRTC: कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद-बड़ौदा के लिए डीलक्स बस 1 अप्रैल से

जाने क्या रहेगा रुट और समय सारिणी 
 | 

उदयपुर 26 मार्च 2026। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने 1 अप्रैल 2026 से कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद-बड़ौदा के बीच नई 2x2 सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रही है। बूंदी डिपो की यह बस कोटा संभाग से गुजरात के लिए एकमात्र सरकारी बस सेवा होगी। 

इस बस सेवा से कोचिंग स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इस बस का फायदा सिर्फ कोटा संभाग ही नहीं बल्कि पर्यटन नगरी उदयपुर को भी फायदा मिलेगा। वर्तमान में उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रात 10 बजे कोई बस नहीं है। 

जहाँ यात्रियों को अहमदाबाद जाने के लिए रात 10 बजे बाद एक और विकल्प मिलेगा वहीँ उदयपुर से बड़ौदा जाने के लिए फायदा मिलेगा। बता दे की उदयपुर से बड़ौदा जाने के लिए फ़िलहाल कोई सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।    

कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद-बड़ौदा की समय सारिणी 

यह बस प्रतिदिन कोटा के जवाहर नगर बस स्टैंड से दोपहर 3:10 (15:10) बजे रवाना होकर कोटा के नयापुरा बस स्टैंड से दोपहर 3:40 (15:40) से 4:00 (16:00) बजे रवाना होगी। शाम 5:00 (17:00) बजे बूंदी से 6:15 (18:15) बजे बिजौलिया से, रात 8:30 (20:30 बजे) चित्तौड़गढ़ से रवाना होकर रात 11:00 (23:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से रात 11:30 (23:30) बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद के गीता मंदिर बस स्टैंड पहुंचेगी। अहमदाबाद से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे बड़ौदा पहुंचेगी। 

इसी प्रकार वापसी में यह बस प्रतिदिन बड़ौदा से शाम 4:00 (16:00) बजे, अहमदाबाद के गीता मंदिर बस स्टैंड से शाम 6:30 (18:30) बजे, उदयपुर से रात 11:30 (23:30) बजे, दूसरे दिन चित्तौड़गढ़ से मध्यरात्रि 2:30 बजे, बिजौलिया से सुबह 5:30 बजे, बूंदी से सुबह 7:30 बजे रावण होकर कोटा के जवाहर नगर बस स्टैंड पर सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी।     

Source: Media Reports

#RSRTC #KotaNews #UdaipurNews #RajasthanNews #Ahmedabad #Vadodara #RajasthanTransport #GujaratTravel #UdaipurTourism #KotaStudents #IndiaTransport