उदयपुर के उमरड़ा देबारी रेलखंड दोहरीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू

 | 
Umra Debari Railway Line Doubling Project

Udaipur Times, Railway News: 12 जून 2026। रेल यातायात सुदृढ़ करने हेतु उमरड़ा से देबारी के बीच 25 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है।  इसके लिए केंद्र सरकार के राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।  467 करोड़ की इस परियोजना में ववषयक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। Railway News

रेलवे अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण प्रभावित 30 दिन में लिखित आपत्ति कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे। लिखित आपत्ति के साथ ठोस आधार बताना होगा। Railway News

इस रेलखंड में केवल उन स्थानों पर भूमि अवाप्ति की की जाएगी जहाँ ट्रैक में कर्व है या आसपास बस्तियां विकसित हो चुकी है। ऐसे में सीमित भूमि अवाप्ति होने से प्रक्रिया तेज़ी से पूरी होने की संभावना है। इसके बाद टेंडर जारी कर कार्यादेश दिया जाएगा। Railway News

रेलवे विभाग के अनुसार उमरड़ा देबारी रेलखंड का कार्य शुरू होने के बाद लगभग तीन वर्षो में पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण कार्य देबारी घाटा स्थित माता मंदिर के पास किया जाएगा जहाँ मौजूदा टनल के सामानांतर करीब 550 मीटर लंबी नई टनल का निर्माण होगा। Railway News

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को दिसंबर 2025 में स्वीकृति प्रदान की थी।  इसके बाद सर्वे कार्य पूरा किया गया। सर्वे पूर्ण होते ही रेलवे ने भूमि अवाप्ति के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 5 से 6 महीने में दोहरीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News