हज यात्रा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ी

कल 20 दिसंबर से अंतिम तिथि थी, जिन्हे 15 जनवरी 2024 तक बढ़ाया गया

 | 
Haj

उदयपुर 21 2023। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है। हज कमेटी के जिला संयोजक अय्यूब डायर ने बताया कि हज यात्रा 2024 के लिए फार्म भरने की शुरूआत 4 दिसम्बर से 20 दिसंबर तक हज कमेटी की साइट पर ऑनलाइन भरे जा रहे थे। कल अंतिम तिथि थी अब इसे बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दिया गया है।    

उन्होंने बताया कि हज पर जाने के लिए हज पॉलिसी की जानकारी जारी की हैं। हज आवेदन बिल्कुल फ्री होगा। ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। हज की यात्रा 35 से 40 दिन की होगी। हज में बिना मेहरम के भी महिलाएं जा सकेंगी। 45 साल से अधिक उम्र की महिला अब अकेले हज पर जाने को आवेदन कर सकती हैं। 

बता दे कि वर्ष 2016 से पहले हज पर जाने के लिए मेहरम यानी पुरुष रिश्तेदार का होना अनिवार्य होता था। इस बार चार महिलाओं का समूह एक साथ हज के लिए जा सकेगा। हज का आवेदन करने वाले हज यात्री पूरे कागजातों को तैयार कर लें। इसके लिए पासपोर्ट, कलर फोटो की जरुरत होगी। इस बार खास बात यह है कि पासपोर्ट की अवधि फरवरी 2025 तक होनी चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News