लेजर शो के तहत पानी पर दिखाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

लेजर शो के तहत पानी पर दिखाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

मुख्य आकर्षण महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा

 
लेजर शो के तहत पानी पर दिखाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

मेवाड़ स्फूर्ति केन्द्र दीर्घा में बनाई जाएगी 16 गैलेरी,  मैकेनिकल, 3 डी-गैलेरी,एनिमेशन फिल्म शामिल

उदयपुर में गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ को पर्यटकों के लिए खुले हुए 4 साल पूरे हो गए। इसकी प्रतिभा को और बढ़ाने के लिए आगामी साल में लेजर शो से लेकर बच्चों के एनिमेशन फिल्म देखने को मिलेगी। हर साल यहां पर्यटकों की तादाद में इज़ाफा होता रहता है।

लॉकडाउन के बाद अक्टुबर में फिर से यहां पर्यटक आना शुरु हो गए। यहां बेहद खास यह है कि यहां महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा है। केंद्र में हल्दीघाटी विजय युद्ध दीर्घा, मेवाड़ रत्न दीर्घा, मेवाड़ स्फूर्ति दीर्घा, भारत दर्शन दीर्घा, भक्तिधाम, राजस्थान गौरव दीर्घा, क्रान्ति दीर्घा, महाराणा प्रताप चित्र प्रर्दशनी, मेवाड़ इतिहास डाक्यूमेंट्री फिल्म, भामाशाह विक्रय केन्द्र, ध्यान कक्ष, भारत मंदिर आदि कक्ष है।

जल्द ही यहां लेजर शो के तहत पानी पर महाराणा प्रताप की जीवनी दिखाई जाएगी। पर्यटकों के देखने के लिए मेवाड़ स्फूर्ति केन्द्र दीर्घा में 16 गैलेरी बनेगी। जिसमें मैकेनिकल, 3 डी-गैलेरी,एनिमेशन फिल्म शामिल होगी। वहीं राजसिंह, संग्रहालय में म्यूजियम,कला संस्कृति दीर्घा, शास्त्रागार और प्रताप के जीवनी के प्रसंग को दर्शाती 600 मूर्तियां लगेंगी। साथ ही पर्यटक मेवाड़ के स्थानीय व्यंजन का भी लुत्फ ले सकेगें। भामाशाह मार्केट में मेवाड़ और राजस्थान का हैण्डीक्राफ्ट,कपड़ों की दुकानों का बाजार बनेगा।    

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web