मंदसौर-उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा आंशिक रद्द होगी

अनुरक्षण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित
 | 
New Baby Berth Facility in Indian Railways

उदयपुर 23 जुलाई 2024। अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य देबारी-राणाप्रतापनगर स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 23 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 05836, उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 23 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 तक उदयपुर के स्थान पर मावली स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News