महिलाओं की हिफाज़त के लिए रेलवे स्टेशन पर मेरी सहेली अभियान शुरु

अब महिलाओं के लिए अकेले सफर आसान हो जाएगा

 | 
यदि किसी महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी है तो वह महिला कट्रोल रुम के नंबर  182 पर सम्पर्क  कर सकती है इसी तरह तुरंत कट्रोल रुम से अगले स्टेशन पर सूचना भेजी जाएगी और उसे तत्काल मदद मिलेगी। 

आपको बता दे कि जो महिलाएं अकेली सफर करती है उनके लिए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मेरी सहेली अभियान शुरु किया जा रहा है। त्यौहारों पर ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान की शुरुआत की जा रही है। वही रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिछले दिनों देश भर में मेरी सहेली अभियान शुरु किया है। 

अभियान के प्रचार-प्रसार को व जागरुकता को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर जानकारी दी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल की टीम पुरी तरह निगरानी रखेगी। कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें टिप्स भी दिए जाएगें। जब कोई महिला ट्रेन में अकेली सफर करती है तो उस महिला की जानकारी अजमेर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दी जाएगी, और वहां से गंतव्य स्टेशन आने वाले सभी मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सुचित किया जाएगा। इससे उन स्टेशनों पर मेरी सहेली की टीम उनसे सम्पर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 

यदि किसी महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी है तो वह महिला कट्रोल रुम के नंबर  182 पर सम्पर्क  कर सकती है इसी तरह तुरंत कट्रोल रुम से अगले स्टेशन पर सूचना भेजी जाएगी और उसे तत्काल मदद मिलेगी। 

मेरी सहेली अभियान रेलवे सुरक्षा के बल अजमेर के मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ व उदयपुर सिटी के सहायक सुरक्षा आयुक्त महेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में मेरी सहेली अभियान शुरु किया जा रहा है। 

By Alfiya Khan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News