राजस्थान में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 1 जून से मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेन नियमित रेल सेवा के रूप में संचालित

 | 

Udaipur Times, Railway News Rajasthan: 30 मई 2026 । राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने भारतीय रेलवे द्वारा मेड़ता रोड-रतनगढ़-मेड़ता रोड स्पेशल रेल सेवा को नियमित रेल सेवा के रूप में संचालित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जन-आकांक्षाओं की पूर्ति बताया है। Indian Railways

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि 1 जून 2026 से ट्रेन संख्या 74827/74828 मेड़ता रोड–रतनगढ़–मेड़ता रोड डेमू रेल सेवा प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगी। इससे नागौर, मेड़ता, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में विशेष लाभ मिलेगा। Merta Road Ratangarh Train

उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारतीय रेलवे की बढ़ती क्षमता, आधुनिक अधोसंरचना एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार का प्रत्यक्ष प्रमाण है। रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। Railway News Rajasthan

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह नियमित रेल सेवा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Indian Railways

उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News