उदयपुर से बिहार के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

उदयपुर से बिहार के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

1446 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से बरोनी जंक्शन बिहार के लिए रवाना हुई
 
उदयपुर से बिहार के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन
उदयपुर से अब तक 14 हजार 540 प्रवासियों को भेजा अपने घर
 

उदयपुर, 21 मई 2020। जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में गुरुवार को एक ट्रेन उदयपुर व आसपास के जिलों से 1446 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से बरोनी जंक्शन बिहार के लिए रवाना हुई।

उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स, बिस्किट पैकेट्स और पानी की बोतल देकर रवाना किया गया। प्रवासियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी इस ट्रेन से गए, इन्हें भी प्रशासन द्वारा ब्रेड पैकेट दिए गए। इससे पूर्व समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

उदयपुर से अब तक 14 हजार 540 प्रवासियों को भेजा अपने घर

कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व लॉक डाउन घोषित किये जाने के कारण उदयपुर जिले में रह रहे अन्य राज्यों के प्रवासियांे को उनके गन्तव्य राज्यों तक पहुँचाने एवं अन्य राज्यों से उदयपुर के प्रवासियों को वापस लाने का कार्य राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। अब तक समन्वित प्रयासों से जिले में रह रहे 14 हजार 540 प्रवासियों को रेल और बसों के माध्यम से उनके घरों तक भेजा जा चुका है और इन प्रवासियों को प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद रास आई हैं।  

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने बताया कि गुरुवार तक उदयपुर जिले से कुल 14 हजार 540 प्रवासियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उनके गन्तव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत रेल मार्ग से 11 हजार 912 प्रवासियों को तथा बस मार्ग से 2 हजार 628 प्रवासियांें को उनके घरों तक पहुंचाया गया है। इन प्रवासियों को एक समय का भोजन तथा पानी राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। यहीं नहीं बिहार एवं पश्चिमी बंगाल के प्रवासियों को भिजवाने हेतु 2 रेल की स्वीकृति अपेक्षित है जिनकी स्वीकृति उपरान्त उन्हें भी तदनुसार भिजवाने की व्यवस्थाएं की जायेगी।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड आदि राज्यों के प्रवासियों को रेल द्वारा एवं उत्तराखण्ड, हिमाचलप्रदेश एवं मध्यप्रदेश आदि राज्यों में बसों के द्वारा प्रवासियांे को भिजवाने की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर प्रवासियों को उनके गन्तव्य तक जिला प्रशासन द्वारा पहुँचाया गया है।

यह है टीम उदयपुर में प्रमुख अधिकारी:

जिला कलक्टर ने बताया कि प्रवासियों को उनके घरों तक भेजने व वापस लाने के कार्य में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ. पी. बुनकर को नोडल अधिकारी, रेल संबंधित कार्यों के लिए नगर विकास प्रन्यास के सचिव अरूण हसीजा तथा सहयोग के लिए यूआईटी विशेषाधिकारी विनय पाठक,  जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, रोडवेज मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय, सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोग्रामर कम ऐनालिस्ट सुश्री शीतल अग्रवाल, कोषाधिकारी संदीप चारण को लगाया गया है। इसी प्रकार बड़गांव एसडीओ डॉ. मंजू, गिर्वा एसडीओ डॉ. सौम्या झा सहित सभी उपखण्ड अधिकारियों द्वारा भी इसमें सहयोग किया जा रहा है।

निम्नानुसार प्रवासियों को भेजा गया है

  1.  05.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1186 रेल

  2.  06.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1162 रेल

  3.  14.05.2020 गोरखपुर उत्तरप्रदेश 1434 रेल

  4.  17.05.2020 वाराणसी उत्तरप्रदेश 1422 रेल

  5.  18.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1442 रेल

  6.  18.05.2020 डाल्टनगंज झारखण्ड 967 रेल

  7.  19.05.2020 बस्ती उत्तरप्रदेश 1434 रेल

  8.  20.05.2020 प्रयागराज उत्तरप्रदेश 1419 रेल

  9.  21.05.2020 बरूनी बिहार 1446 रेल

  10.  10.05.2020 हरिद्वार उत्तराखण्ड 429 18 बसें

  11.  20.05.2020 चित्तौड़गढ़ रेल्वेस्टेशन केरल 28 1 बस

  12.  20.05.2020 बिलासपुर हिमाचलप्रदेश 50 2 बसें

  13.  01.05.2020 क्वारेंटाईन शिविरार्थी उत्तर प्रदेश 747 16 बस

  14.  19.05.2020 हरिद्वार उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड 108 बसों द्वारा

  15.  20.05.2020 झालावाड छत्तीसगढ़ 33 बस द्वारा

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal