उदयपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

 | 
ट्रेन उदयपुर व आसपास के जिलों से 1418 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। 

उदयपुर, 20 मई 2020। जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में बुधवार को एक ट्रेन उदयपुर व आसपास के जिलों से 1418 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। 

उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स, बिस्किट पैकेट्स और पानी की बोतल देकर रवाना किया गया। इससे पूर्व समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News