उदयपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

उदयपुर व आसपास के जिलों से उत्तरप्रदेश के 1422 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन शाम को वाराणासी के लिए रवाना हुई
 
 | 
ट्रेन चित्रकूटनगर, प्रयागराज और झांसी में प्रवासियों को छोड़ते हुए वाराणासी पहुंचेगी

उदयपुर, 17 मई 2020 । संभाग के विभिन्न जिलों में अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके राज्य भेजने का क्रम लगातार जारी है। जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में हो रही कवायद के तहत रविवार को उदयपुर व आसपास के जिलों से उत्तरप्रदेश के 1422 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन शाम को वाराणासी के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में 24 कोचों के माध्यम से इन प्रवासियों को पंजीकरण उपरांत रवाना किया गया। यह ट्रेन चित्रकूटनगर, प्रयागराज और झांसी में प्रवासियों को छोड़ते हुए वाराणासी पहुंचेगी।  

घर जाने की प्रतीक्षा में प्रवासीजन

इन प्रवासियों को अलग अलग जिलों से बसों के माध्यम से यहाँ लाया गया था। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स और पानी की बोतल देकर रवाना किया गया। इससे पूर्व इन समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई। इन समस्त प्रक्रियाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। 

प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच करते हुए

ट्रेन रवाना होने के अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर सहित जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और इन प्रवासियों के गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाया।

प्रवासियों के लिए किए गए इंतजाम
प्रवासियों को अपने घर के लिए विदा करते पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा
घर जाने की जुगत में प्रवासी मज़दूर 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News