दिवाली पर निजी बसों में डेढ़ गुना ज्यादा किराया


दिवाली पर निजी बसों में डेढ़ गुना ज्यादा किराया

एनवक्त पर बुकिंग करवाने वालों को दो से ढाई गुणा राशि भी देनी पड़ सकती है 

 
bus overturns

उदयपुर, 4 नवंबर । दीपावली के चलते रेलगाड़ियों के साथ-साथ अब बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी का फायदा प्राइवेट बस संचालक जमकर उठा रहे हैं। अधिकतर शहरों के लिए जाने वाली निजी बसों के किराए में आम दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है। जिसके लिए यात्रियों को सामान्य किराए से डेढ़ गुणा अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। 

त्यौहारी सीज़न में बाहर से उदयपुर आने वाली बसों में डेढ़ से दोगुना किराया वसूला जाने लगा है। मजबूरी में लोग निजी बस संचालकों को मनचाहा किराया देकर टिकट बुक करवा रहे हैं।

यह लग रहा किराया

  • स्थान
  • स्लीपर (आम दिन)
  • स्लीपर (त्योहारों पर)
  • एसी स्लीपर(आम दिन)
  • एसी स्लीपर(त्योहारों पर)
  • मुंबई
  • 1000
  • 1500 से 2000
  • 1500
  • 2200 से 2800
  • दिल्ली
  • 900
  • 1500 से 2000
  • 1500
  • 2000 से 2500
  • सूरत
  • 900
  • 1500 से 1800
  • 1300
  • 2000 से 2500
  • वडोदरा
  • 800 
  • 1300 से 1800
  • 1200
  • 1500 से 2000

 नोट: यह राशि अन्य स्थानों से उदयपुर आने की है।

बड़ी संख्या में उदयपुर में पर्यटक आते हैं। इसमें वैसे तो ज्यादातर गुजरात के आते है लेकिन दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश से भी आते हैं। वहीं किराए की बात करें तो यात्री भार बढ़ाने के साथ-साथ किराया बढ़ता जा रहा है। जानकारों के अनुसार 8 से 11 नवंबर तक देश के महाराष्ट्र गुजरात, दिल्ली आदि प्रदेशों से आने वाली बसों में आम दिनों की अपेक्षा किराया डेढ़ गुणा लिया जा रहा है। जैसे-जैसे पर्व के दिन नजदीक आ रहे है। किराये की राशि भी बढ़ती जा रही है। अंत समय में टिकट बुक करवाने वाले लोगों को मनचाही सीट नहीं मिलेगी और किराया भी दो से ढाई गुणा तक देना होगा।

इसी प्रकार दीपावली के बाद चौथ और पंचमी से उदयपुर से जाने वाली निजी बसों का किराया अधिक लगेगा। इसमें भी एडवांस बुकिंग करवाने वालों को डेढ़ गुणा राशि और एनवक्त पर करवाने वालों को दो से ढाई गुणा राशि देनी होगी। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal