यात्रियों की सुविधा के लिए 4 रेल सेवाओं में मासिक सीजन टिकट की सुविधा उपलब्ध

उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी में भी मिलेगी सुविधा
 | 
railway meeting

उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिनांक 10.12.21 से 04 जोड़ी रेल सेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

इस सुचना के सन्दर्भ में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के बताया है की उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित रेल सेवाओं तथा रेल मार्गों पर दिनांक 10.12.21 से मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ की जा रही है-

गाड़ियों की संख्या क्रमांक इस प्रकार है 

1.    गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर - उदयपुर सिटी - जयपुर 
2.    गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी - जयपुर - उदयपुर सिटी
3.    गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर - जोधपुर - जयपुर 
4.    गाड़ी संख्या 14809/14810, जोधपुर - जैसलमेर - जोधपुर

(नोट – इन 04 जोड़ी रेल सेवाओं सहित उत्तर पश्चिम रेलवे पर अभी तक 51 जोड़ी (कुल 102) रेल सेवाओं में मासिक सीजन टिकट की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।  ) 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News