मैसूरू-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 22 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 20 अगस्त 2024। मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल पर पुणे-मिरज रेलखण्डों के मध्य वाठार-पलसी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.अगस्त 2024 को मैसूरू से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मिरज-कुर्डुवाडी-दौंड-पुणे होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 16507, जोधपुर-बैगलुरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.अगस्त 2024 को जोधपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-दौंड-कुर्डुवाडी-मिरज होकर संचालित होगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News