प्रकृति प्रेमियों ने उठाया जयसमन्द लेपर्ड सफारी का लुत्फ

सुंदर बहते जल स्रोत है, जहां काफी अच्छी मात्रा मे प्रवासी पक्षी रहते है।

 | 
jaisamand leopard safari

उदयपुर, 31 अक्टूबर। उदयपुर वन विभाग द्वारा जयसमंद लेपर्ड सफारी का आयोजन किया गया, जिसमे उदयपुर के प्रकृति प्रेमियों ने लुत्फ उठाया। सफारी के दौरान लेपॅड वाइल्ड बोर, सांभर, नील गाय, चीतल, पक्षियो की 40 से अधिक प्रजाति, 40 से अधिक तितलियों की प्रजाति देखी गई।

इसके साथ ही यहा रोहिला, खेजड़ी, अरिठा, हींगोट, कडाया, सालर, कालाधोंक, गोंडल, खैर, आंकोल, लसोडा, बैर, आंवला, गुलर, महुआ, तेंदू, व बांस अच्छी मात्रा मे होने से वन्यजीवो के लिए बहुत अच्छा आश्रय स्थल है।

पीलादर तालाब, जामुढा तालाब, झूमर बावड़ी, ढीमडा बाग जैसे बहुत सुंदर बहते जल स्रोत है जहां काफी अच्छी मात्रा मे प्रवासी पक्षी रहते है। सभी वन्यजीव प्रेमियों ने मुख्य वन संरक्षक आर. के जैन, उपवन संरक्षक वन्यजीव अरूण कुमार डी व शैतान सिह देवड़ा का आभार जताया।

इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी पुष्पा खमेसरा, देवेन्द्र श्रीमाली, प्रदीप  जोशी, प्रीती मुरडिया, अरूण सोनी, दक्षित सोनी, भानू प्रताप, देवेन्द्र मिस्त्री, धर्मेंद्र पानिगर, मुकेश पंवार, शरद अग्रवाल, विधान, हितेष श्रीमाल, आलोक उपाध्याय व निरामय आदि मौजूद रहे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News