भीलवाड़ा में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगी नेहरू तलाई एवं मानसरोवर झील


भीलवाड़ा में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगी नेहरू तलाई एवं मानसरोवर झील

शहर का होगा कायापलट, जिला कलक्टर नमित मेहता ने दी 17 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति

 
Mansarovar jheel bhilwara

भीलवाड़ा, 5 मार्च 2024। जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में जल्द ही शहर का कायापलट होने जा रहा हैं। जिला कलक्टर मेहता ने कार्यभार संभालने के बाद अब तक शहर के उद्धार के लिए 17 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दी हैं। इन विकास कार्यों में शहर के प्रमुख सर्किलों का सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत, शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों और प्रमुख पार्को का विकास, नेहरू तलाई व मानसरोवर झील तथा खेल मैदानों का विकास करना तथा न्यास की भूमि का डिमार्केशन प्रमुख हैं।

नगर विकास न्यास सचिव अभिषेक खन्ना ने जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नगर निकास न्यास द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की जो इस प्रकार हैं।

नगर सौंदर्यीकरण

  1. ईरास सर्किल, अहिंसा सर्किल, सुखाड़िया सर्किल, आरजिया सर्किल एवं महाराणा प्रताप सर्किल पर शहरी सौंदर्यीकरण के अंतर्गत मरम्मत, हॉर्टिकल्चर एवं विद्युत साज सज्जा का कार्य किया जा रहा है, जिस पर 40.00 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।
  2. न्यास की विभिन्न कोलोनियों में स्थित पार्को का विकास एवं सौंदर्यीकरण के अंतर्गत जयाचार्य सर्कल, नेहरू विहार टंकी वाला पार्क, बापू नगर एफ सेक्टर पार्क एवं पटेल नगर सेक्टर 4 पार्क का विकास करने हेतु राशि 46.30 लाख रुपये व्यय होंगे।
  3. न्यास क्षेत्र स्थित यथा गौरव पथ, प्रगति पथ, कोटा रोड, उदयपुर रोड़ एवं रिंग रोड की मुख्य सड़कों पर डिवाइडर के रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण कार्य, पौधों का रखरखाव एवं नए पौधे लगाने के कार्य हेतु लगभग 34.00 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। 
  4. शहर के चारो मुख्य प्रवेश द्वार का रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
  5. शहर में स्थित विभिन्न चौराहे पर स्थित गुमटियों पर विद्युत सज्जा हेतु एल.ई.डी. लाईट लगाने का कार्य किया जाएगा। 
  6. न्यास क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, डिवाइडर, पार्क, दिवारो पर रंग रोगन, कर्ब स्टोन फिक्सिंग एवं टाइल्स लगाने के कार्य पर 165.00 लाख का व्यय किया जाएगा।

खेलकूद गतिविधियां

सुखाडिया स्टेडियम और अन्य खेल का होगा उद्धार, प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

  1. नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा सुखाडिया स्टेडियम में विभिन्न खेलों की गतिविधियों को बढावा देने हेतु बास्केट बॉल, लॉन टेनिस ग्राउंड की मरम्मत, रंग रोगन एवं रोशनी हेतु फ्लड लाइट का कार्य करवाने हेतु निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। जिसे शीघ्र पूर्ण कर खिलाडियों हेतु उपलब्ध करवाया जाएगा।
  2. आर.सी. व्यास योजना के सेक्टर नं 8 में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंज के खेल मैदान को विकसित करने हेतु न्यास द्वारा 64.35 लाख रुपए की निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत फुटबॉल मैदान, चारदीवारी, वार्किंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा।
  3. स्वामी विवेकानंद तरणताल में न्यास द्वारा मरम्मत एवं रखरखाव पर लगभग 10 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। जिससे स्थानीय प्रतिभाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

अन्य महत्वपूर्ण कार्य

रामधाम चौराहे से सर्किट हाउस तक एलिवेटेड रोड हेतु डी.पी.आर. की निविदा जारी

  1. रामधाम चौराहे से सर्किट हाउस तक एलिवेटेड रोड हेतु डी.पी.आर. की निविदा जारी की जा चुकी है। इसके निर्माण से शहर में बढ़ते हुए यातायात के दबाव का कम किया जा सकेगा एवं ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
  2. शहर में स्थित नेहरू तलाई एवं मानसरोवर झील पर न्यास द्वारा सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु डीपीआर की निविदा जारी की जा चुकी है। जिसमें उपरोक्त दोनों स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  3. न्यास की विभिन्न मुख्य सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के अंतर्गत सिद्धि विनायक हॉस्पिटल से मंगल पांडे सर्किल तक, पुर रोड आर.टी.ओ. सर्किल से नेशनल हाईवे-79 तक एवं कोटा रोड़ मुख्य सड़क पर 610.00 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
  4. शहरी जल योजना के अंतर्गत विद्या निकेतन हेडवर्क्स में पंपिंग मशीनरी, ट्रांसफार्मर विद्युतीकरण कार्य पर लगभग 40.00 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
  5. न्यास भूमि को अतिक्रमण से बचाने हेतु एवं भूमि का डिमार्केशन करने हेतु लगभग 20.00 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal