राजस्थान को गुजरात से लेकर UP बिहार तक कनेक्ट करेगी यह नई अमृत भारत एक्सपेस
Udaipur Times, Railway News: राजस्थान को गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार तक कनेक्ट करने वाली नई अमृत भारत एक्सपेस गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की मंजूरी मिल गई है। Bhuj Barauni Amrit Bharat Express
2,532 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नई रेल सेवा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ेगी। Indian Railway
यह रेल सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:15 बजे भुज पहुंचेगी। Barauni Bhuj Amrit Bharat Express
प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा जाएगा
नई रेल सेवा के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होगा, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं। Amrit Bharat Express
नई रेल सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी सुधरेगी। Amrit Bharat Express