न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर और उदयपुर-कामाख्या 5 अगस्त से 28 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
 
 | 
Udaipur Train Updates

उदयपुर 1 अगस्त 2024। पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे द्वारा कटिहार-मकुरियां स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार  उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 5 अगस्त 2024, 12 अगस्त 2024, 19 अगस्त 2024, 26 अगस्त 2024, 2 सितंबर 2024, 9 सितंबर 2024, 16 सितंबर 2024, 23 सितंबर 2024, 30 सितंबर 2024, 07 अक्टूबर 2024, 14 अक्टूबर 2024, 21 अक्टूबर 2024 व 28 अक्टूबर 2024 को न्यूजलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मकुरियां-कुमदपुर-कटिहार होकर संचालित होगी। 

गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 5 अगस्त 2024, 12 अगस्त 2024, 19 अगस्त 2024, 26 अगस्त 2024, 02 सितंबर 2024, 09 सितंबर 2024, 16 सितंबर 2024, 23 सितंबर 2024, 30 सितंबर 2024, 07 अक्टूबर 2024, 14 अक्टूबर 2024, 21 अक्टूबर 2024 व 28 अक्टूबर 2024 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग कटिहार, कुमदपुर-मकुरियां होकर संचालित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News