उदयपुर-कोटा के बीच नई MEMU ट्रेन को मिली मंजूरी

 | 
Udaipur Kota Memu Train Approval

 

Udaipur Times, Udaipur-Kota Memu Train: उदयपुरवासियों के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी को पत्र भेजकर उदयपुर सिटी–कोटा के बीच नई MEMU ट्रेन के संचालन की मंजूरी की जानकारी दी है। Udaipur-Kota Memu Train

पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 61628/61627 उदयपुर सिटी–कोटा MEMU, चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) के रास्ते संचालित की जाएगी।

Kota-Udaipur Memu Train

यह ट्रेन उदयपुर को कोटा से जोड़ने के साथ चित्तौड़गढ़ सहित मार्ग के यात्रियों के लिए भी आवागमन को आसान बनाएगी।

आपको बता दे की उदयपुर से बड़ी संख्या मे कोटा के लिए स्टूडेंट्स और पासपोर्ट बनवाने के लिए यात्री कोटा के लिए आवाजाही करते है । इसके अलावा व्यापारी वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News