खुर्जा से मेरठ के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

 | 
Meerut Khurja Memu Train

 

Udaipur Times, Railway News: भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा से जोड़ने वाली मेमू ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन नंबर 64573/64574 खुर्जा-मेरठ शहर मेमू के तौर पर चलेंगी। Indian Railways

ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू खुर्जा से 13:15 बजे चलेगी और 17:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। यह यात्रा 4 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। Khurja-Meerut City Memu Train

वापसी में, ट्रेन संख्या 64574 मेरठ सिटी-खुर्जा मेमू मेरठ सिटी से 11:25 बजे रवाना होगी और 16:00 बजे खुर्जा पहुंचेगी, जो 4 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। Meerut CIty-Khurja Memu Train

रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर इसके कमर्शियल स्टॉपेज होंगे, जिससे पूरे सेक्शन में यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी। Railway News

इस ट्रेन से यात्रियों को एक एक्स्ट्रा विकल्प मिलेगा वहीं दोनों शहरों के आस-पास रीजनल रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। Indian Railways

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News