उदयपुर चंडीगढ़ सप्ताह में दो दिन चल सकती है नई ट्रेन
रेलवे ने प्रस्ताव मंज़ूर किया
उदयपुर 18 जुलाई 2025। उदयपुर से चंडीगढ़ तक आगामी दिनों में जल्द ही एक नई ट्रेन संचालित हो सकती है। रेलवे बोर्ड ने उदयपुर से चंडीगढ़ तक सप्ताह में दो बार एक नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंज़ूर भी कर लिया है। हालाँकि यह ट्रेन कब से संचालित होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी की प्रस्तावित समय सारिणी
उदयपुर सिटी चंडीगढ़ एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार ( बुधवार, शनिवार) को उदयपुर से 16:05 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
इसी प्रकार चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार (गुरुवार, रविवार) को चंडीगढ़ से 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उदयपुर सिटी -चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के प्रस्तावित ठहराव
मार्ग में यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई जंक्शन, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झझ्झर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र जंक्शन और अंबाला कैंट में ठहराव कर सकती है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
