राजस्थान की यूपी से गुजरात तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी नई वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस
Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा से राजस्थान की यूपी से गुजरात तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। येह रेलसेवा राजस्थान के आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, भरतपुर जैसे शहरों को गुजरात से यूपी तक कनेक्ट करेंगी। Rajasthan Rail Connectivity
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की इस नई रेलसेवा की नियमित सेवाओं का संचालन वाराणसी से दिनांक 02.11.26 से एवं साबरमती से दिनांक 04.11.2026 से किया जा रहा है। Indian Railways
गाडी संख्या 12206, वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 02.11.26 सोमवार से वाराणसी से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। Varanasi-Sabarmati Express
इसी प्रकार गाडी संख्या 12205, साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 04.11.2026, बुधवार से साबरमती से 05.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। Sabarmati-Varanasi Express
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पॉवररकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होगें। Indian Railways
मार्ग मे यह ट्रेन मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, नदबई, खेडली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई, गांधीनगर (जयपुर), जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर, मेहसाना स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Railway News