Udaipur Times, Night Food Court in Udaipur: उदयपुर शहर के टेकरी क्षेत्र में उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की करीब 30 हजार स्क्वायर फीट खाली जमीन पर आधुनिक फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा। Night Food Court in Udaipur
इस नाइट फूड कोर्ट के बनने से उदयपुर के केन्द्रीय बस स्टैंड और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को सुलभ भोजन मिल सकेगा। वहीं, पुरोहितों का तालाब रोड पर अगले 15 दिनों में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। Night Food Court in Udaipur
यह जानकारी शहर विधायक ताराचंद जैन ने UDA अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के बाद दी। बैठक में UDA आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। Night Food Court in Udaipur