ओखा-नाथद्वारा ट्रेन आंशिक रद्द, कई रेलगाड़ियां रहेंगी प्रभावित

 | 
Nathdwara Okha Train

 

 

Udaipur Times:, Railway News: पश्चिम रेलवे के  अलियावाडा-हापा-जामनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकरी अमित सुदर्शन के अनुसार

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 19575, ओखा-नाथद्वारा रेलसेवा दिनांक 29.07.26 व 05.08.26 को ओखा के स्थान पर राजकोट से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा ओखा-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19576, नाथद्वारा-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 06.08.26 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी वह हापा तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हापा-ओखा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

रेगुलेट रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 19576, नाथद्वारा-ओखा दिनांक 31.07.2026 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 04 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय दिनांक 01.08.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News