दिवाली पर बिना रिज़र्वेशन भी इस स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से यूपी बिहार आ जा सकेंगे
Udaipur Times, Diwali Special Train: दिवाली के मौके पर अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के लिए रेलवे ने दिल्ली से यूपी बिहार तक एक अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। Indian Railways
रेलवे से दिल्ली के शकुरर बस्ती से बिहार के खगड़िया जिले के मानसी जंक्शन तक दोनों तरफ 8-8 फेरे लगाने वाली एक अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन संचालित की जाएगी जिसमे यात्री दिवाली के त्योहार पर बिना रिज़र्वेशन दिल्ली से यूपी बिहार तक आवागमन कर सकेंगे। Shakur Basti-Mansi Jn-Shakur Basti Unreserved Festival Special Express
गाड़ी संख्या 04406 दिल्ली के शकुर बस्ती स्टेशन से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को शाम 19:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन अल सुबह खगड़िया जिले के मानसी जंक्शन पहुंचेगी। Shakur Basti-Mansi Jn Unreserved Festival Special Express
गाड़ी संख्या 04405 खगड़िया जिले के मानसी जंक्शन से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे दिल्ली के शकुर बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। Mansi Jn-Shakur Basti Unreserved Festival Special Express
मार्ग मे यह ट्रेन नई दिल्ली, गाज़ियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग़, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया जंक्शन पर ठहराव करेंगी। Diwali Special Train