उदयपुर अहमदाबाद रूट पर 29 सितंबर से 6 अक्टूबर यह 3 ट्रेन प्रभावित रहेगी

 | 
Trains affected on Udaipur Ahmedabad route

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखण्ड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण उदयपुर अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन पर चलने वाली 3 रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रीशड्यूल रहेगी। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जंक्शन पर अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) इस प्रकार है। Udaipur Ahmedabad Broadguage

1. गाडी संख्या 19822, कोटा-असारवा रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 व 02.10.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Kota-Asarva Express

2. गाडी संख्या 19821, असारवा-कोटा रेलसेवा दिनांक 30.09.26 व 03.10.26 को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Asarva-Kota Express

3. गाडी संख्या 01905, कानपुर सेट्रल-असारवा रेलसेवा जो दिनांक 28.09.26 व 05.10.26 को कानपुर सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Kanpur Central-Asarva Weekly Special Train 

4. गाडी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेट्रल रेलसेवा दिनांक 29.09.26 व 06.10.26 को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Asarva-Kanpur Central Weekly Special Train

रीशड्यूल रेलसेवा

1. गाडी संख्या 69243, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा जो दिनांक 04.10.26 व 05.10.26 को असारवा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। Asarva-Chittorgarh Memu Train

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News