Udaipur Times, Railway News: त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अजमेर-उधना एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। Festival Special Train
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09631, अजमेर-उधना एक तरफा स्पेशल ट्रेन दिनांक 06.11.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे उधना पहुंचेगी।
Ajmer-Udhna Special Train
इस रेलसेवा में 2 सेकंड एसी, 8 थर्ड एसी, 3 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होगें।
मार्ग मे यह ट्रेन ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर, महेसाणा, साबरमती, नडियाद, आणंद, वडोदरा और भरुच में ठहराव करेंगी। Indian Railways
