भारतीय रेलवे की यह सुविधा 1 हफ्ते तक रोज़ाना 6 घंटे बंद रहेगी

7 दिन तक रात 11.30 से सुबह 5.30 के बीच टिकट बुक नहीं कर सकेंगे

 | 
train

14 नवंबर की रात से 21 नवंबर की सुबह तक ये अपग्रेडेशन होगा

आप ट्रेन यात्रा करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रुरी है। यात्री सेवाओं को सामान्य करने और कोविड-19 से पहले के समय पर चरणबद्ध तरीके से लौटने के रेलवे के प्रयासों के तहत रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) अगले सात दिन तक रात के समय 6 घंटे बंद रहेगी। 14 नवंबर की रात से 21 नवंबर की सुबह तक ये अपग्रेडेशन होगा। इस दौरान रात 11.30 से सुबह 5.30 तक रेलवे टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। यह कदम नई ट्रेन संख्या और अन्य डेटा के अपग्रेडेशन के लिए है। 

रेलवे ने कहा कि चूंकि सभी ट्रेनों में बड़ी मात्रा में पुरानी ट्रेन संख्या और वर्तमान यात्री बुकिंग डेटा को अपडेट किया जाना है, इसलिए इसे श्रृंखलाबद्ध चरणों में करने की योजना बनाई है। इसके चलते टिकटिंग सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए ये काम रात को किया जाएगा।

tweet

रात में 6 घंटे बंद रहेगा PRS
रेलवे के अनुसार अपग्रेडेशन 14 और 15 नवंबर रात से शुरू होकर 20 और 21 नवंबर की रात तक चलेगा। इसके चलते रात साढ़े 11 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक PRS काम नहीं करेगा। इसके चलते इन 6 घंटों के दौरान टिकट रिजर्वेशन, करंट बुकिंग, कैंसिलेशन और पूछताछ सेवाओं जैसी कोई PRS सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

रेलवे ने कहा कि इसके अलावा रेल कर्मी प्रभावित समय के दौरान ट्रेनों को शुरू करने के लिए अग्रिम चार्टिंग सुनिश्चित करेंगे। रेल मंत्रालय ने कहा कि PRS सेवाओं को छोड़कर, डायल 139 सेवाएं सहित अन्य सभी पूछताछ सेवाएं मिलती रहेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News