उदयपुर शालीमार का शालीमार स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन

शालीमार-उदयपुर रेलसेवा के मार्ग के सांतरागाछी एवं खडगपुर स्टेशन पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

 | 
udaipur shalimar

उदयपुर 29 मई 2024। रेलवे द्वारा उदयपुर-शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा का शालीमार स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन के साथ ही शालीमार-उदयपुर रेलसेवा के मार्ग कें सांतरागाछी एवं खडगपुर स्टेशन पर भी संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 11 जून 2024 से उदयपुर से प्रस्थान कर शालीमार स्टेशन पर 09.35 बजे के स्थान पर 09.50 बजे पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 11 जून 2024 से शालीमार से 20.05 बजे के स्थान पर 20.00 बजे प्रस्थान कर सांतरागाछी स्टेशन पर 20.20 बजे आगमन व 20.22 बजे प्रस्थान के स्थान पर 20.15 बजे आगमन व 20.17 बजे प्रस्थान कर, खडगपुर स्टेशन पर 21.45 बजे आगमन व 21.50 बजे प्रस्थान के स्थान पर 21.40 बजे आगमन व 21.45 बजे प्रस्थान कर उदयपुर जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News