यात्रीगण ध्यान दे! उदयपुर से चलने वाली यह ट्रेने रहेगी प्रभावित

 | 
Udaipur Train Affected

 

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से चलने वाली उदयपुर मंदसौर और उदयपुर से गुजरने वाली चित्तौड़गढ़ असारवा ट्रेन सितंबर अक्टूबर माह मे उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेगी। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। Indian Railways

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 26 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी अर्थात राणा प्रताप नगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 59 835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 15 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी अर्थात मावली जंक्शन-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Mandsor-Udaipur Express

रेगुलेट रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 17 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में कपासन-भीमल के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 18 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में कपासन-मावली जंक्शन के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा जो दिनांक 26 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में घोसुंडा-फतेहनगर के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

 Chittorgarh-Asarva Train

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News