उदयपुर-कटरा, पठानकोट कैंट व शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव करेगी

उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

 | 
Udaipur Railway Update

उदयपुर 27 सितंबर 2024। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णादेवीकटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक (07 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.50 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक (07 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालन्धर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News