उदयपुर से चलने वाली इन दो ट्रेनों मे 1-1 स्थाई कोच की बढ़ोतरी

 | 
Udaipur Rail Connectivity

 

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से जयपुर और अहमदाबाद सफर करने वाले रेल यात्रियों के बड़ी खबर सामने आई है । इन रूट पर अब वैटिंग लिस्ट कम होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की उदयपुर से जयपुर और अहमदाबाद तक चलने वाली दो ट्रेनों मे एक एक स्थाई कोच की बढ़ोतरी की जा रही। Udaipur Rail Connectivity

गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर-असारवा-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे उदयपुर सिटी से 21 अक्टूबर 2026 से एवं असारवा से 22  अक्टूबर 2026 से एक 1 सेकंड AC कोच की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Udaipur-Asarva Superfast Express

गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे जयपुर से 21 अक्टूबर 2026 से एवं उदयपुर से 22 अक्टूबर 2026 से एक 1 सेकंड AC कोच की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Jaipur-Udaipur Superfast Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News