उदयपुर को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने, राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प
Udaipur Times, Udaipur Tourism Update : 3 जून 2026। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन डेस्टिनेशन बनाने के लिए अधिकारियों को संकल्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ सभी पर्यटन परियोजनाओं को पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर बन सके।
दिया कुमारी ने उदयपुर में वेडिंग प्रोमोशन इवेंट करवाने और घूमर फेस्टिवल करने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीँ राजसमंद, माउंट आबू, उदयपुर, जवाई, कुंभलगढ़ को "पिक योर समर एस्कपे "थीम पर भी चर्चा की गई। Udaipur Tourism Update
बैठक में एस्ट्रो टूरिज्म पर विमर्श हुआ, जिसमें एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का स्वच्छ आकाश और न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टारगेजिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। पश्चिमी राजस्थान के इलाकों को डार्क स्काई रिज़र्व घोषित किये जाने पर चर्चा के साथ माउंट आबू में ऑब्जरवेटरी टूरिज्म शुरू किये जाने पर भी चर्चा हुई। Rajasthan Tourism
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के समान राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर को वर्ल्ड-क्लास डेजर्ट एडवेंचर हब बने इस हेतु कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने AI आधारित टूरिज्म ऐप बनाने पर जोर दिया। एस्ट्रो टूरिज्म की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। मेड़ता स्थित मीरा बाई मंदिर में विकास कार्य पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। Rajasthan Tourism
उप मुख्यमंत्री ने 18 नवम्बर 2027 को जयपुर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को वर्ष पर्यंत उत्सव मनाये जाने पर चर्चा की तथा इस हेतु रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेखावाटी हवेलियों और जयपुर वॉल सिटी पर फ्रेस्को पेंटिंग कर सौंदर्यकरण किये जाने पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। Rajasthan Tourism
उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की ओर से चल रही प्रमुख परियोजनाओं सहित मीडिया प्लान की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने तथा तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग के मीडिया बायिंग पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों ही स्थान पर रोड शो द्वारा राजस्थान पर्यटन के प्रमोशन पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियों के आयोजन और सहभागिता पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्थान पर्यटन की गहन ब्रांडिंग और मार्केटिंग किए जाने की आवश्यकता जताई और नये ज़माने की गतिविधियों और सोशल मीडिया का उपयोग किये जाने पर भी जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने इनोवेशन और समयबद्ध क्रियान्वयन से राजस्थान पर्यटन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयां छुए इस हेतु संकल्पित हो कर, कार्य किये जाने पर जोर दिया। Udaipur Tourism Update
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता तथा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को पर्यटन भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
