देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
जींद से सोनीपत दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
Udaipur Times, India First Hydrogen Train: 17 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी, जिसका किराया पांच से 26 रुपये रखा गया है। India First Hydrogen Train
इस ट्रेन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से बिजली उत्पन्न होती है, जिससे शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है और धुएं की बजाय केवल पानी की भाप निकलती है। India First Hydrogen Train
हाइड्रोजन ट्रेन के मुख्य आकर्षण और तकनीकी विशेषताएं
यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 14 स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी। इसकी सामान्य रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा होगी। इस पर्यावरण-अनुकूल यात्रा के लिए यात्रियों को मात्र ₹5 से ₹25 के बीच का किराया देना होगा। India First Hydrogen Train
उल्लेखनीय है की ट्रेन में लगे आधुनिक फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली बनाते हैं। इस ट्रेन हेतु जींद में एक विशेष हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज और रीफ्यूलिंग प्लांट भी बनाया गया है। एक बार फ्यूल भरने पर यह ट्रेन 356 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। India First Hydrogen Train
