4 जुलाई को पीएम मोदी देंगे जोधपुर को बड़ी सौगात, नए एयरपोर्ट टर्मिनल का करेंगे लोकार्पण

CM भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नवीन टर्मिनल का किया निरीक्षण, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
 | 
Jodhpur Airport New Terminal

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 28 जून 2026 । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन टर्मिनल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट, लॉबी, वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। Jodhpur Airport New Terminal

उन्होंने जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। Rajasthan News

इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर को बड़ी सौगात देते हुए नवीन टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। Jodhpur Airport New Terminal

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़, पीपी चौधरी, विधायक बाबू सिंह राठौड, देवेंद्र जोशी, भैराराम सियोल, अर्जुन लाल गर्ग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News