भीलवाड़ा के हमीरगढ़ हवाई पट्टी से कमर्शियल उड़ानों की संभावना बढ़ी

 | 
Hamirgarh Airstrip

 

 

Udaipur Times, Bhilwara News, Hamirgarh Airstrip: राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के हमीरगढ़ हवाई पट्टी से कमर्शियल उड़ान भरने की संभावना के प्रयासों मे तेजी आई है। Bhilwara News

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने पिछले 6 महीने से हमीरगढ़ हवाई पट्टी से कमर्शियल उड़ाने शुरू करवाने को लेकर केंद्र के विमानन विभाग और राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया था। Hamirgarh Airstrip 

सांसद के प्रयासों के बाद भारत सरकार के निर्देश पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई दिल्ली और उदयपुर की टेक्निकल टीम ने भीलवाड़ा पहुंच कर हमीरगढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। Hamirgarh Airstrip

टेकिंकल टीम ने धरातल पर कमर्शियल उड़ानों की संभावनाए तलाशी और हवाई पट्टी पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। टीम ने हवाई पट्टी के मौजूदा हालात के साथ उड़ान संचालन की व्यावहारिकता का भी आकलन किया। Hamirgarh Airstrip

अब निरीक्षण की रिपोर्ट केन्द्रीय विमानन मंत्रालय को सौंपी जाएगी । रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया ते की जाएगी। एडी तकनीकी निरीक्षण मे किसी प्रकार की कोई बाधा सामने नहीं आती है तो हमीरगढ़ हवाई पट्टी से कमर्शियल उड़ानों के प्रयास मे तेजी आएगी। Hamirgarh Airstrip

Source: Media Reports 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News