प्रताप गौरव केन्द्र में 25–26 जनवरी को प्रवेश शुल्क में विशेष छूट

लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्यगाथा’ का शुल्क मात्र 50–50 रुपये रहेगा
 | 

उदयपुर, 22 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में दो दिन तक प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह छूट 25 और 26 जनवरी को लागू रहेगी। इस दौरान प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण तथा शाम को आयोजित होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्यगाथा’ का शुल्क मात्र 50–50 रुपये रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और वीर परंपरा से परिचित कराना है।

#PratapGauravKendra #RepublicDay2026 #UdaipurNews #UdaipurTourism #RajasthanNews #MewarHistory #NationalPilgrimage #UdaipurEvents #RajasthanTourism #Shauryagatha #UdaipurDiaries #VisitUdaipur