प्रयागराज-असारवा वाया उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर से

 | 
Prayagraj Asarva Weekly Special

 

Udaipur Times, Festival Special Train: त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04165, प्रयागराज-असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से प्रातः 05.00 बजे रवाना होकर उदयपुर मे रात 23:40 आगमन और 23:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 05.45 बजे असारवा पहुंचेगी। Prayagraj-Asarva Weekly Special Train

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04166, असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को असारवा से प्रातः 08.45 बजे रवाना होकर उदयपुर मे 15:05 आगमन और 15:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। Asarva-Prayagraj Weekly Special Train

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फिरोजाबाद, टूण्डला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, लुसाडिया एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Festival Special Train

इस स्पेशल रेलसेवा में 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड तथा 01 पावरकार श्रेणी का डिब्बा होगा। Festival Special Train

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News