प्रमुख मांगों पर बनी सहमति के बाद निजी बस हड़ताल खत्म

परेशान हो रहे यात्रियों को राहत 
 | 

उदयपुर 27 फ़रवरी 2026। पिछले तीन दिनों से उदयपुर समेत प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार रात को समाप्त हो गई है। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

प्रदेश सरकार को ट्रैवल्स ऑपरेटरो की बीच प्रमुख मांगों पर बनी सहमति से प्रदेश में पिछले चार दिन से जारी निजी बसों की गुरुवार रात से हड़ताल समाप्त होते ही बसों का संचालन शुरू हो गया है। 

उल्लेखनीय है की इससे पहले तीन दिन तक निजी बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद फिर गुरुवार रात सरकार के साथ बस ऑपरेटर्स की वार्ता में सरकार ने ट्रैवल्स ऑपरेटरो को दुसरे राज्यों के समानांतर टैक्स लागू करने, फिटनेस और परमिट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, बिना पूर्व सूचना भारी जुर्माने की कार्रवाई पर रोक लगाने, बसों की अनावश्यक ज़ब्ती बंद करने, विभागीय अधिकारियो की कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा परिवहन विभाग के साथ नियमित संवाद स्थापित करने का आश्वासन दिया है।  

Source: Media Reports

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurUpdate #RajasthanTransport #PrivateBusStrike #UdaipurTravel #RajasthanGovernment #TransportNews #UdaipurCity #BreakingNewsUdaipur