नेहरू पार्क यूआईटी को एवं प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क नगर निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव


नेहरू पार्क यूआईटी को एवं प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क नगर निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव 

वर्तमान में फतेहसागर झील यूआईटी के अंडर में है लेकिन झील के मध्य स्थित नेहरू पार्क नगर निगम के भरोसे है, इसी प्रकार पिछोला झील नगर के नगम के हस्ते है तो पिछोला के समीप स्थित प दीनदयाल उपाध्याय पार्क यूआईटी के हस्ते है। 
 
 
नेहरू पार्क यूआईटी को एवं प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क नगर निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव
न्यास की सामान्य बैठक आज 22-07-2020 में लिये गये कई निर्णय 
 
 

उदयपुर 22 जुलाई 2020 । लेकसिटी की पहचान इस शहर की दो प्रमुख झील फतेहसागर और पिछोला न केवल देशी विदेशी पर्यटकों में लोकप्रिय है बल्कि स्थानीय बाशिंदो के  दिल की धड़कन है। लेकसिटी की दोनों झीले पिछोला और फतेहसागर का रखरखाव क्रमशः नगर निगम और यूआईटी के हस्ते है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार फतेहसागर झील यूआईटी के अंडर में है लेकिन झील के मध्य स्थित नेहरू पार्क नगर निगम के भरोसे है, इसी प्रकार पिछोला झील नगर के नगम के हस्ते है तो पिछोला के समीप स्थित प दीनदयाल उपाध्याय पार्क यूआईटी के हस्ते है। 

अब नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) की बैठक में निर्णय लिया गया की पिछोला झील के समीप स्थित न्यास क्षेत्राधिकार के प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क नगर निगम को एवं नगर निगम, उदयपुर को हस्तांतरित फतहसागर झील स्थित नेहरू पार्क को नगर विकास प्रन्यास को विनिमय (exhcange) का प्रस्ताव को न्यास बैठक में अनुमोदन किया गया।
 
यूआईटी की बैठक में पारित अन्य प्रस्ताव एवं निर्णय 

भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम), उदयपुर को राजस्व ग्राम बलीचा में मौजुदा परिसर के विस्तार हेतु समीपीय 1.3000 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने हेतु प्रकरण राज्य सरकार को सक्षम स्वीकृति हेतु प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

श्यामनगर, भुवाणा विस्तार योजना में नवीन जनजाति छात्रावास, निर्माण हेतु 2000 वर्ग मीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने हेतु राज्य सरकार को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को क्रिकेट स्टेडियम निर्माण हेतु राजस्व ग्राम खेडा कानपुर में अविकसित भूमि को आवंटन करने बाबत् दर निर्धारण हेतु न्यास के अनुशंषा सहित राज्य सरकार को सक्षम स्वीकृति बाबत प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

न्यास के वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु अनुमोदित बजट के अन्तर्गत समय-समय पर आवश्यकतानुसार विकास कार्य हेतु कुल 17 कार्यो हेतु राशि 796.02 लाख की जारी की गई प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की पुष्टि किये जाने का निर्णय लिये गये।

राजस्व ग्राम सवीना खेडा एवं बलीचा की न्यास स्वामित्व की भूमि में से 10000 वर्ग फीट भूमि को अल्पसंख्यक हितार्थ सद्भाव मण्डप मय काॅमन सर्विस सेन्टर निर्माण हेतु निःशुल्क आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal