दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रतलाम-चंदेरिया रेलखण्ड पर शम्भुपुरा-गम्भीरी रोड-निम्बाहेड़ा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।
 | 
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

59835, मंदसौर-उदयपुर      मंदसौर-चित्तोडगढ               11.02.2020  से 29.02.2020 तक

 59836, उदयपुर-मंदसौर      चित्तोडगढ-मंदसौर               10.02.2020 से 29.02.2020 तक 

उदयपुर 10 फ़रवरी 2020। रेलवे द्वारा रतलाम-चंदेरिया रेलखण्ड पर शम्भुपुरा-गम्भीरी रोड-निम्बाहेड़ा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम  रेलवे अजमेर मंडल से सम्बंधित रेल सेवायें आंशिक रद्द होगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया की आंशिक रद्द रेलसेवाऐं इस प्रकार रहेगी :-

क्र सं    गाडी संख्या व नाम   स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी   प्रारम्भिक स्टेशन से आंशिक रद्द की दिनांक 

1.    79301, रतलाम-भीलवाड़ा    निम्बाहेड़ा-भीलवाड़ा              10.02.2020 से 29.02.2020 तक
2.    79302, भीलवाड़ा-रतलाम     भीलवाड़ा-निम्बाहेड़ा             11.02.2020  से 29.02.2020 तक
3.    59835, मंदसौर-उदयपुर      मंदसौर-चित्तोडगढ               11.02.2020  से 29.02.2020 तक
4.    59836, उदयपुर-मंदसौर      चित्तोडगढ-मंदसौर               10.02.2020 से 29.02.2020 तक 

इसी प्रकार पश्चिम  रेलवे के राजकोट मण्डल के राजकोट-वांकानेर रेलखण्ड पर दीगसर-चामराज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु ब्लाॅक लिया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेलसेवायें रद्द होगी। 

रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

क्र0 सं0    गाडी संख्या व नाम                 प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दीकरण की दिनांक

1.        19579, राजकोट-दिल्ली सराय            13.02.2020 व 20.02.2020 को
2.        19580, दिल्ली सराय-राजकोट            14.02.2020 व 21.02.2020 को
3.        19575, ओखा-नाथद्वारा                   15.02.2020 को
4.        19576, नाथद्वारा-ओखा                    16.02.2020 को

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News