भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित


भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर रेलवे पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित 

 
Indian Railways

उदयपुर 11 जुलाई 2023। उत्तर रेलवे पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19610, योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से संचालित होगी।  अर्थात् यह रेलसेवा योग नगरी ऋषिकेश-हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर दिनांक 11 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी दिनांक 12 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी। 
  3. गाडी संख्या 09656, उधमपुर-उदयपुर दिनांक 12 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी। 
  4. गाडी संख्या 09655, उदयपुर- उधमपुर दिनांक 11 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14646, जम्मूतवी-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अम्बाला-पानीपत-दिल्ली  होकर संचालित होगी।  
  2. गाडी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर कैंट-लुधियाना-जालन्धर कैंट-पठानकोट होकर संचालित होगी।
  3. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 12 जुलाई 2023 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पठानकोट-जालन्धर सिटी-लुधियाना- फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी।
  4. गाडी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर कैंट-लुधियाना-जालन्धर कैंट-पठानकोट होकर संचालित होगी।
  5. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पठानकोट-अमृतसर-जालन्धर सिटी-लुधियाना- फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal