नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उदयपुर 17 दिसंबर 2024। उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद रेलखण्ड के मध्य अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा जो दिनांक 19 दिसंबर 2024 , 23 दिसंबर 2024, 24 दिसंबर 2024, 26 दिसंबर 2024, 30 दिसंबर 2024, 31 दिसंबर 2024, 2. जनवरी 2025, 06 जनवरी 2025 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 6 जनवरी 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा उत्तर मध्य रेलवे/उत्तर रेलवे पर 2 घंटे रेगुलेट रहेगी।