उदयपुर रतलाम और उदयपुर मंदसौर 6 अप्रैल को रद्द रहेगी

अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Indian Railways

उदयपुर 4 अप्रैल 2023। पश्चिम रेलवे के चंदेरिया-रतलाम रेलखंड पर चंदेरिया व बासी बेरी सब स्टेशनों पर अनुरक्षण कार्य तथा चंदेरिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19327, रतलाम- उदयपुर रेलसेवा दिनांक 05.04.23 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19328, उदयपुर- रतलाम रेलसेवा दिनांक 06.04.23 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 05835, मंदसौर- उदयपुर रेलसेवा दिनांक 06.04.23 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 05836, उदयपुर- मंदसौर रेलसेवा दिनांक 06.04.23 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19345, रतलाम-भीलवाड़ा रेलसेवा दिनांक 05.04.23 को चित्तौड़गढ़ तक संचालित होगी अर्थात रेलसेवा चित्तौड़गढ़- भीलवाड़ा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19346, भीलवाड़ा-रतलाम रेलसेवा दिनांक 06.04.23 को चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी अर्थात रेलसेवा भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News