कम यात्री भार के कारण उदयपुर वलसाड और जल भराव के कारण उदयपुर गुवाहाटी और अनन्या एक्सप्रेस रद्द


कम यात्री भार के कारण उदयपुर वलसाड और जल भराव के कारण उदयपुर गुवाहाटी और अनन्या एक्सप्रेस रद्द

रेल यातायात प्रभावित

 
Indian Railways

उदयपुर 12 जुलाई 2023 । रेलवे द्वारा कम यात्री भार को देखते हुए कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है जिसमे उदयपुर वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस भी शामिल है। इसी प्रकार भारी बरसात के चलते जल भराव के कारण उदयपुर गुवाहाटी और उदयपुर से कोलकाता तक चलने वाली अनन्या एक्सप्रेस भी रद्द  निश्चित समय के लिए रद्द रहेगी।    

कम यात्री भार को देखते हुए अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी

  1. गाडी संख्या 09067, वलसाड-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 09068, उदयपुर-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18 जुलाई 2023से 1.अगस्त 2023 तक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 09523, ओखा-दिल्ली सराय साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.जुलाई 2023 से 29 अगस्त 2023 तक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 09524, दिल्ली सराय- ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 09039, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19 जुलाई 2023 से 27 सितंबर 2023 तक रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 09040, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20 जुलाई 2023 से 28 सितंबर 2023 तक रद्द रहेगी।
  7. गाडी संख्या 09007, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक  20 जुलाई 2023 से 28 सितंबर 2023 तक रद्द रहेगी।
  8. गाडी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21 जुलाई 2023 से 29 सितंबर 2023 तक रद्द रहेगी।
  9. गाडी संख्या 09093, उधना-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15 जुलाई 2023 से 26 अगस्त 2023 तक रद्द रहेगी।
  10. गाडी संख्या 09094, भगत की कोठी-उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16 जुलाई 2023 से 27 अगस्त 2023 तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे पर भारी बारिश  के कारण पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण अजमेर मण्डल से सबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 05615, उदयपुर-गुवाहाटी दिनांक 12 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर दिनांक 16 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर दिनांक 13 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता दिनांक 17 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद होकर संचालित होगी। 
  2. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 11 जुलाई 2023 को किशनगंज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया  साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal