रेलवे यात्रियों को अब अधिक सामान पर देना होगा शुल्क


रेलवे यात्रियों को अब अधिक सामान पर देना होगा शुल्क 

रेल यात्रियों को भी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सामान का वज़न करने की प्रक्रिया से गुज़रना होगा
 
indian railway

नई दिल्ली 20 अगस्त 2025। अब तक हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक लगेज लाने ले जाने पर शुल्क देना पड़ता था अब रेल यात्रियों को तय सीमा से अधिक लगेज लाने ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालाँकि यह नियम रेलवे में पहले से बताया जाता है लेकिन अब इस पर सख्ती होगी। 

हवाई जहाज़ से यात्रा पर करने की तर्ज़ पर रेल यात्रियों को भी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सामान का वज़न करने की प्रक्रिया से गुज़रना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में यह व्यवस्था दिल्ली NCR, प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेन्ट्रल, मिर्ज़ापुर, टूंडला, अलीगढ जंक्शन और इटावा आदि स्टेशनों पर लागू की जाएगी। बाद में सभी स्टेशनो पर यह व्यवस्था लागू होगी। 

रेलवे द्वारा वर्तमान में लागू लगेज की वज़न सीमा 

  • AC First Class- 70kg 
  • AC 2 टियर - 50kg 
  • AC 3 टियर एवं Sleeper class - 40kg 
  • सामान्य श्रेणी - 35kg
  • इसके अतिरिक्त आकार में बड़े लगेज पर अलग से चार्ज   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal