खाटूश्यामजी भक्तों को मिली बड़ी सौगात, सीकर के सुंदरपुरा में बनेगा रेलवे स्टेशन

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा 
 | 
Sundarpura Sikar Railway station

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 22 जून 2026। देशभर से राजस्थान आने वाले खाटूश्याम आने वाले  लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीकर ज़िले के सुंदरपुरा में नया रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। Rajasthan News

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। उन्होंने सीकर के सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे खाटूश्यामजी के लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। Rajasthan News  

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ के मौके पर यह घोषणा की।  Rajasthan News