Udaipur Times, Udaipur-Mandsaur Bus Service: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) आगामी 1 दिसंबर 2026 से उदयपुर से मध्यप्रदेश के मंदसौर के लिए एक बस का संचालन करने जा रहा है ।
यह बस कानोड, धरियावद और प्रतापगढ़ रूट से संचालित होगी । इससे उदयपुर और मध्य प्रदेश के यात्रियों को आवागमन मे सुविधा मिलेगी ।
यह रहेगी समय सारिणी
उदयपुर से यह बस सुबह 7:15 बजे रवाना होकर, 8:45 भिंडर, 9:15 बजे कानोड, 10:45 बजे धरियावद, 11:45 बजे प्रतापगढ़ होकर दोपहर 12:45 बजे मंदसौर पहुँच जाएगी ।
जबकि मंदसौर से यह बस दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर 2:45 बजे प्रतापगढ़, 3:45 बजे धरियावद, शाम 5:15 बजे कानोड, 5:45 बजे भिंडर होकर शाम 7:15 बजे उदयपुर पहुँच जाएगी ।