Udaipur Times, Chittorgarh-Udaipur-Dungarpur Bus: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) यानि राजस्थान रोडवेज ने 1 दिसंबर से चित्तौड़गढ़ से उदयपुर, उदयपुर से डूँगरपुर रूट पर 1 दिसंबर से संचालित करने का निर्णय लिया है।
जाने समय सारिणी
डूंगरपुर आगार की यह बस चित्तौड़गढ़ से सुबह 7:00 प्रस्थान कर 7:45 बजे कपासन, 8:15 बजे फतेहनगर, 8:45 बजे मावली होकर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी। उदयपुर से यह बस 10:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:35 बजे खेरवाडा होकर दोपहर 1:10 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी।
वापसी मे डूंगरपुर से दोपहर 2:20 बजे प्रस्थान कर उदयपुर शाम 5:30 बजे, मावली 6:30 बजे, फतेहनगर शाम 7:00 बजे होकर रात 8:15 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी।
इस बस के शुरू होने से डूंगरपुर, उदयपुर, मावली, फतेहनगर और चित्तौड़गढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन मे सुविधा मिलेगी।